Trending: Stay updated with the latest headlines

झारखंड

रावण दहन में उमड़ेगी भीड़, शालीमार मैदान में सुविधाओं का इंतजाम बड़ी चुनौती

Khabar Cell DeskKhabar Cell Desk
··2 min read
Share
रावण दहन में उमड़ेगी भीड़, शालीमार मैदान में सुविधाओं का इंतजाम बड़ी चुनौती
Hindi → English

Translating content…

 

रांची: शालीमार मैदान में रावण दहन समारोह के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा सामने आया है। आयोजन समिति ने सड़क की मरम्मत, पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग नगर निगम प्रशासन से की है। समिति का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग इस पारंपरिक आयोजन में शामिल होते हैं, ऐसे में दर्शकों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम महत्वपूर्ण हैं।

इसी सिलसिले में नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव, प्रशासक संजय कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने शालीमार मैदान का जायजा लिया। मौके पर समिति की ओर से मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष संजीत यादव, मुख्य संयोजक अभिषेक साहू और कार्यकारी अध्यक्ष मेहुल दूबे ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। समाजसेवी जयसिंह यादव, सागर कुमार और कमल कुमार भी मौजूद रहे।

समिति ने मांग पत्र सौंपकर आयोजन स्थल पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष उपाय किए जाने और प्रतिमा विसर्जन में कृत्रिम तालाबों को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने बताया कि शालीमार मैदान का रावण दहन समारोह रांची के पुराने और प्रमुख आयोजनों में शामिल है। इस बार रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें क्रेन की मदद से स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी भी होगी।

Source: Khabar Cell

Share